ग्राम पंचायत अधिकारी की मौजूदगी में चला सफाई अभियान
फतेहपुर। खागा तहसील में हल्की छुटपुट बारिश होते ही भीषण उष्म भरी गर्मी बढ़ने से बीमारियां भी बढ़नी शुरू हो गई, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशन पर ऐरायाँ विकासखंड के करमेपुर ग्राम पंचायत में ( समाजसेवी ) सुनील कुमार पटेल, ग्राम पंचायत अधिकारी अर्पण अग्रवाल की मौजूदगी में नाला – नाली की साफ सफाई एवं चुना, ब्लीचिंग पाउडर, लार्वा इत्यादि नाला में छिड़काव किया गया, जिससे गाँव में गंदगी के कारण बीमारियां दूर रहें।
साथ ही गाँव की सभी गलियों में भी साफ सफाई कराया गया और सभी को घरों से निकलने वाला कूड़ा को बाहर सर्वजनिक स्थानों पर नहीं डाले इससे गंदगी फैलती है, गंदगी से अनेकों प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती हैं।
ग्राम पंचायत सचिव अर्पण अग्रवाल ने कहा यदि कूड़ा गाड़ी नहीं आती है तो पंचायत भवन में मेरा नंबर और अधिकारियों का नंबर लिखा हुआ है सीधे वार्ता कर सकते हैं।
