लिफ्ट का रस्सा टूटने से मजदूर नीचे गिरा.गंभीर रूप से हुया घायल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
फतेहपुर जिला के राधा नगर थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइन जहाँ पर पुताई का कार्य चल रहा था. यह कार्य ठेकेदार के द्वारा करवाया जा रहा था आज पुताई के दौरान मजदूर लिफ्ट से ऊपर जा रहा था। तभी लिफ्ट का रस्सा अचानक टूट गया. देखते ही देखते मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन मे घायल मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के बिस्वा थाना क्षेत्र के शीशी सरईयाँ गांव निवासी अमेरिका प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र संजय अपने बहन बहनोंई के साथ मेहनत मजदूरी करने फतेहपुर जनपद में आया था।मृतक संजय के साथ अस्पताल पहुंचे उसके साथी मजदूर प्रदीप कुमार बहनोंई राजेश और बहन निशा देवी ने बताया कि हम लोग सीतापुर से ठेकेदार श्रीवास्तव के साथ फ़तेहपुर मजदूरी करने आए थे। हम लोग ठेकेदार के अंडर मे पुलिस लाइन में पुताई कर रहे है। आज काम करने के लिए लिफ्ट से ऊपर चढ़ते समय लिफ्ट का रस्सा टूट गया। जिससे संजय की नीचे गिरकर मौत हो गई है।
