बांदा की मंतशा को मिलेगा विश्व भूषण सम्मान – 2025
बांदा जिले की (संस्थापिका) मंतशा को लखनऊ में विश्व भूषण सम्मान -2025 के लिए मंतशा का चयन किया गया ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों को देखते हुए
शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए चुना गया
सम्मान का आयोजन निहारिका साहित्यिक कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट लखनऊ संस्था के तीसरे वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में किया जाएगा। 11 अगस्त 2025
को संस्था की संस्थापिका डॉ रीमा सिंहा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी जी के आज्ञाअनुसार
यह घोषणा किया गया । यह सम्मान समारोह भव्य तरीके से
मुंशी प्रेम चंद्र हिन्दी संस्थान हजरत गंज लखनऊ उत्तर प्रदेश में किया जाएगा । मंतशा को इससे पहले भारत रत्न अटल सम्मान, रवींद्र नाथ टैगोर देश भक्त सम्मान, कबीर कोहिनूर सम्मान, कई सम्मानों से नवाजी जा चुकी है इस सम्मान को मिलने से साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं का , मनोबल और बढ़ जाएगा। मंतशा की पहली पुस्तक (अब तलक महफूज है) उत्तराखंड से प्रकाशित हो चुकी हैं । जो साहित्य जगत की खूबसूरत गजलों से भरपूर है। यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है और मैं इसे उन तमाम स्त्रियों , पुरुषों को समर्पित करती हूँ, जो कलम से बदलाव की राह बना रही हैं। और सामाजिक कार्य कर रही है । और हमारे सभी अपनो का बहुत साथ मिला और उनकी मेहनत रंग लाई बताते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है कि (ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन) संस्था के कार्य को देखते हुए
य सम्मान पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन के (संरक्षक) श्री चंद्रमौली भारद्वाज जी जो हमेशा आगे बढ़ाने की राह बताते हैं किस तरह एनजीओ को आगे बढ़ाना है ।।
