*आम आदमी पार्टी फतेहपुर जिला काउंसिल की बैठक सम्पन्न*
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय सांसद संजय सिंह एवं प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी फतेहपुर की जिला काउंसिल की बैठक आज दिनांक 26 जुलाई 2025 दिन शनिवार को जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्या जी की अध्यक्षता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष तथा प्रांत उपाध्यक्ष राम पटेल जी एवं प्रांत उपाध्यक्ष शाहजहां जी, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश, के सकुशल दिशा निर्देशन एवं जिला प्रवक्ता चंद्रभानु पटेल, महिला जिला अध्यक्ष माया गौतम जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्र किशोर, राजेश प्रधान, कमरुद्दीन, प्रशांत पटेल, ऋषभ पटेल, अंजू देवी, जितेंद्र, अंजू प्रजापति, शेर आलम, असलम आदि पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के समक्ष बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार एवं संगठन विस्तार के संबंध में की गई तथा हर घर संपर्क अभियान को रफ्तार देने के लिए इस बैठक में विशेष योजना तैयार की गई।
संगठन विस्तार के अंतर्गत अधिवक्ता प्रकोष्ठ एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें अधिवक्ता प्रकोष्ठ में श्री बाबूलाल जी को तथा व्यापार प्रकोष्ठ में वीरेंद्र कुमार जी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इस बैठक में संगठन के बिस्तर पर चर्चा हुई एवं आगामी चुनावों में किस तरह से पार्टी को एक दिशा दी जाए और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों एवं दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यों के बारे में अवगत कराया जाए एवं पार्टी से जोड़ा जाए।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं स्थानीय संगठनों के पदाधिकारी के साथ प्रांतीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए एवं कुछ नए सदस्यों को पार्टी की जिम्मेदारियां सौंपीं गई। वहीं बैठक में तमाम सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
