*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मिले कांग्रेसी*
*फतेहपुर*
फतेहपुर में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में आज जनपद के कांग्रेसियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों की आप बीती सुन उनकी समस्याओं को जिलाधिकारी से बात कर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में पहुंचे पलटू के पुरवा के ग्राम वासियों से मिले उनकी समस्याएं सुनी ग्रामीनो ने बताया कि अगर संपर्क मार्ग को ऊंचा कर पुल का निर्माण कराया जाए तो हर साल आने वाली इस समस्या से निदान संभव है. क्षेत्रीय विधायक से नाराज ग्राम वासियों ने कहा कि आने के बाद भी उन्होंने किसी से बात नहीं की और फोटो खिचवाकर चले गए। ग्रामीनो की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा विधायक व केंद्रीय मंत्रि के रहने के बावजूद छोटा सा मार्ग नहीं बन सका बहुत ही दुखद पहलू है. जिला अधिकारी से मिलकर उन्हें भी अवगत कराएंगे। दौरे में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, देवी प्रकाश दुबे, अरविंद द्विवेदी, राम नरेश महराज, अजय बच्चा,नफीस मौजूद रहे।
