*यादव महासभा के प्रदेश संयोजक फतेहपुर पहुंचकर लोगों का जाना हाल-चाल*
*शिक्षा स्वास्थ्य समाज के लोगों तक पहुंचे हमारी पहली प्राथमिकता–चौधरी राजेश यादव*
*एक रोटी कम खाएं बच्चों को जरूर शिक्षा दे–
*यादव महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव से भी की मुलाकात*
*समाज के लोगों को कहीं भी कोई भी तकलीफ हो तुरंत संगठन को अवगत कराएं*
फतेहपुर।अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश संयोजक चौधरी राजेश यादव आज जनपद फतेहपुर पहुंच कर यादव महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव से मुलाकात कर संगठन विस्तार के विषय में बात की और जनपद के अनेकों गांव की सूचनाओं भी पूर्व जिला अध्यक्ष को प्राप्त करवाई इसके बाद अमरनाथ सिंह यादव सूर्या होटल मलवा पहुंचकर उनसे भी मुलाकात की विधानसभा अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली इसके बाद चंद्रभान सिंह यादव इंटर कॉलेज के प्रबंधक से उनके विद्यालय बडौरी मैं मुलाकात कीऔर समाज को कैसे एकत्रित कर आगे बढ़ाया जाए इस पर भी गहन चर्चाएं की यादव जी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य समाज की कुरीतियों को खत्म करना है समाज में हो रहे अत्याचार को समाप्त करना है शिक्षा दीक्षा हमारा मुख्य उद्देश्य है समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसमें हम पुरजोर कोशिश करते हैं जो भी बच्चों को शिक्षा में पढ़ने पर पैसे या अन्य चीजों की दिक्कतें आती हैं उन्हें हम पूरा करने की कोशिश करते हैं साथ में राजीव यादव राजन यादव वीर सिंह यादव विनय यादव समाज के अधिक से अधिक लोग मौजूद रहे।
