*अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत,*
*फतेहपुर* ।सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित कृषि भवन के पास बृहस्पतिवार की शाम को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी और फरार ट्रक की तलाश जारी है।
