चकनथनपुर पंचायत घर में लटक रहा है ताला ग्रामीण बेचैन
फतेहपुर- प्रदेश सरकार की विशेष गाइडलाइन है कि गाँव की पंचायत घरों में पंचायत सहायक नियुक्ति पत्र देकर मानदेय पर नौकरी दी गई है। लेकिन पंचायत सहायक की लापरवाही के कारण गाँव लोगों का जन्म, मृत्यु, विधवा,बृद्धा, विकलांग पेशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। लोगों को गाँव से बाहर प्राइवेट दुकानों पर चक्कर लगा रहे। जबकि बिना कार्य के ही हर माह पंचायत सहायक मानदेय उठा रहे हैं। ऐसी हालत में पंचायत घर भूतों का बंगला बन कर रह जायेगा।
हसवा ब्लॉक के चंकनथपुर गाँव में बने पंचायत घर में शनिवार को लगभग एक बजे दिन में जब मीडिया ने कवरेज किया तो ताला बंद नजर आ रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि पंचायत सहायक अवधेश कुमार पंचायत घर में हमेशा बंद कर नदारत रहता है। जिससे सरकारी योजनाओं का कोई भी कार्य नहीं होता है। जिससे गाँव के लोग प्राइवेट दुकान पर जा कर जन्म, मृत्यु, खतौनी, आय- जाति सहित अन्य कार्य के लिए गाँव के बाहर जाना पड़ता है। वही गाँव के लोगों का आरोप है कि पंचायत सहायक गाँव में तैनात किया गया है। कि गाँव के सभी योजनाओं का कार्य पंचायत घर में आ कर हो जायेगें। लेकिन जब पंचायत सहायक ही नदारत रहता है तो सरकारी कार्य कहाँ से होगें। क्योंकि सचिव की मिलीभगत से पंचायत सहायक हमेशा नदारत रहता है। ग्राम प्रधान राजू सिंह यादव ने बताया कि पंचायत सहायक अवधेश कुमार जब नियुक्ति हुई है। तब नियमित रूप कभी पंचायत घर नहीं खुल रहा है। घर बैठे सरकार से मानदेय ले रहा है। सरकारी सभी योजनाओं का कार्य के लोगों को गाँव बाहर प्राइवेट दुकानों में आनलाइन के जाना पड़ता है। वही हसवा एडीओं पंचायत ने बताया कि इस वक्त सरकारी योजनाओं में पंचायत सहायक कार्य कर रहे। जिसमें संम्पूर्ण स्वछता अभियान, फीड रैक्टोफिटिंग, वन फैमिली वन आईडी बनाने के निर्देश दिए गए। फिर भी पंचायत सहायक की नदारत रहने की जांच की जायेगी।
