मानक के विपरीत हो रहा निर्माण कार्य ग्रामीनो ने लगाया आरोप
पात्रों को नहीं मिल रही कॉलोनी, प्रधान नजर अंदाज कर रहे हैं हमें–ग्रामीण
फतेहपुर।उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के भिटोरा विकास खंड क्षेत्र के हसवपुर गाँव के निवासियों ने प्रधान गुलाब सिंह यादव वर्तमान प्रधान के ऊपर आरोप लगाया की गाँव मे बन रहे पंचायत घर मे मानक विहीन कार्य कराया जा रहा हैँ मानक को दरकिनार करते हुये निर्माण कार्य मे मनमानी चल रही हैँ. निर्माण मे उपयोग होने वाली सामग्री मानक विहीन हैँ. सरकारी धन का खुलेआम दरूपयोग हो रहा हैँ. गाँव के अंदर आबादी मे रोड का निर्माण कराया गया इस बारिश ने उसकी भी हक़ीक़त सामने लेकर रख दी ग्रामीनो को भरे पानी से गुजरना पड़ता हैँ इस बारिश मे जगह जगह गंदगी गांव के अंदर देखने को मिली जो भारी बीमारी का विक्रांल रूप धारण कर सकती हैँ, यही नहीं ग्रामीनो ने यह भी बताया की गांव के अंदर रोड का निर्माण होना था. खाना पूरी करते हुये खड्डो मे ईटे भरवाकर रोड निर्माण बजट का सारा भुकतान प्रधान द्वारा निकाल लिया गया समस्या आज भी ज्यू की त्यु बनी हुयी हैँ कितनो को अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका आज भी छप्पर कच्चे मकान कच्ची छत के नीचे जीवन गुज़ारने पर मजबूर हैँ गाँव ,निवासियों ने कैमरे के सामने न बोलकर मिडिया को बताया की दबंग प्रधान के खिलाफ जो भी आवाज़ उठाता हैँ प्रधान अपने गुर्गो के माध्यम से उसकी आवाज दबवा देता या झूठे मुक़दमे लगवा देता हैँ. पुरे गाँव मे दबंग प्रधान का सिक्का चलता हैँ. खुले मे सास लेने के लिए इजाजत लेनी पडती हैँ.कहते है सब्र का प्याला एक दीन जरूर छलकता हैँ. सो आज सामने आया जो कुछ ग्रामीनो ने दबंग प्रधान के खिलाफ आवाज़ उठाई, देखने वाली बात तो यह हैँ की इतने सब आरोपों के बाद जिम्मेदार नींद से जागे नहीं
