बड़े ही अक़ीदत के साथ इमाम हुसैन का बीस्वा मनाया गया
पप्पू हाश्मी की कलम से
उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर अंतर्गत थाना हथगांव क्षेत्र के राजापुर कस्बा बंदीपुर में खुदा के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन का बीसवां मनाया गया
ताजिया का जुलूस इमाम चौक से उठाया गया नोहा खानी, मातम एवं सीना जनी कर इमामे हुसैन को याद किया
जुलूस में लकड़ी खेलने वाले दूर-दराज से आए अखाड़े के कलाकारों द्वारा हैरत एंगेज कारनामें दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया
वही ताजिया के दीदार के लिए पूरी रात भारी संख्या में भीड़ उमड़ी
शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा
जुलूस का आयोजन कमेटी के सदस्य इस्तखार अहमद, पप्पू हाशमी, मुस्ताक अहमद, मोहम्मद आरिफ आदि लोगों के नेतृत्व में आयोजित किया गया
