रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का नाम एकसिलेंस इंग्लैंड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
संस्था निफा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी प्रदेशों व जिले में निफा के नेतृत्व में लगाए गए रक्तदान शिविरोंके लिए मंडपम गार्डन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें फतेहपुर जिले में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य कर रही संस्था को दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड सार्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है, ये अवार्ड जिले फतेहपुर के जिलाधिकारी के श्री रविन्द्र से हाथों से लिया गया , जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्टिफिकेट और मेडल दे के संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों को सम्मानित किया , जिला फतेहपुर की संस्था सर्व फॉर ह्यूमनिटी फाउंडेशन द्वारा शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर 23 मार्च को सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन व निफा के नेतृत्व में लगे दो रक्तदान शिविरों के लिए सम्मानित किया गया, फतेहपुर में संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी द्वारा जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र में लगे रक्तदान शिविर के लिए व संस्था सदस्य मोहिनी साहू को संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा मानस रक्तकेंद्र में लगे रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए यंग चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया , संस्था को मिले सम्मान के लिए सभी संस्था के सदस्यों व जिले में अलग अलग क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहे संस्थाओं ,उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे , संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य प्रभात सिंह, एडवोकेट यश रस्तोगी,भोजन जन सेवा समिति से कुमार शेखर , जिला चिकित्सालय फतेहपुर से अधीक्षक पी०के०सिंह , विभागाध्यक्ष डॉक्टर वरद वर्धन बिसेन,डॉक्टर अभिषेक पटेल , टेक्निकल सुपर वाइजर अशोक शुक्ला परामर्श दाता दीपाली वर्मा,डाटा एंट्री ऑपरेटर कौशल श्रीवास्तव,टेक्नोलॉजिस्ट दिव्या वर्मा, स्टाफ नर्स पूजा तिवारी व रक्तकेंद्र के सभी स्टाफ द्वारा बधाई दी गई, गुरमीत सिंह ने कहा टीम को मिला सम्मान केवल उनका नहीं जिले में बराबर रक्तदान के क्षेत्र में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का सहयोग कर रहे उन सभी संस्था के सदस्यों का है जो न दिन देखते है न रात और न ही बरसात केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए सेवा करते है ,इस मौके पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की फाउंडर गुरप्रीत कौर, उपाध्यक्ष रितेश दीक्षित, शिवांशु शुक्ला, शोभित सिंह उपस्थित रहे ।।
