…धर्म परिवर्तन का किन्नर इक़बाल पर लगा आरोप…
बधाई को लेकर हुआ विवाद, मामला पहुंचा पुलिस की चौखट तक
एंकर..उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय के बाहर एक गुट के कई किन्नर पहुंचे किन्नर मोनिका के पक्ष मे कई किन्नर समाज के लोग एकत्र हुए. बताया जाता है कि किन्नरों द्वारा क्षेत्र को लेकर और क्षेत्र मे जाकर बधाई लेने को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा है। एक दिन पहले किन्नर इकबाल ने अपने किन्नर साथियों के साथ कोतवाली में इस बात की शिकायत भी की थी। जिसमे मोनिका किन्नर और उनके साथी द्वारा उनके क्षेत्र में जाकर बधाई के रूप मे नेक मांग रहे हैं । इसी मामले को लेकर मोनिका किन्नर और उनके पक्ष के कई किन्नर बिंदकी तहसील में पुलिस क्षेत्र अधिकारी के कार्यालय के बाहर पहुंचे काफी देर हंगामा करते रहे। मोनिका किन्नर ने आरोप लगाते हुए इकबाल किन्नर पर मुस्लिम धर्म परिवर्तन करने की बात कही। उसने खुद को सनातन धर्म का मानने वाला बताया। उसने भी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
