पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने पुलिस लाइन का किया वार्षिक निरिक्षण
फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाईन्स का वार्षिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पुलिस लाईन्स परिसर में स्थित शस्त्रागार का निरीक्षण कर असलहों की साफ‑सफाई देखी, वर्दी स्टोर , परिवहन शाखा , RTC समस्त बैरक एवं RTC भोजनालय का भ्रमण कर प्रतिसार निरीक्षक एवं सर्वसंबंधित को साफ‑सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा‑निर्देश दिए तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के द्वारा इसी क्रम में पुलिस लाइन में स्थित विभिन्न शाखा क्रमशः- फील्ड यूनिट ,डीसीआर,परिवार परामर्श केंद्र, महिला सम्मान कोष, महिला संबंधी अपराध की अनुश्रवण इकाई का निरीक्षण कर संबंधित शाखा प्रभारी/कर्मचारीयों को आवश्यक दिशा‑निर्देश दिए ।*
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी लाइन , प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी‑कर्मचारी उपस्थित रहे
