भाजपा जिलाध्यक्ष बने अन्नू श्रीवास्तव
कार्यकर्ताओ ने किया फूल माला पहनाकर स्वागत
एक लम्बे समय से पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके सेवाएं
फतेहपुर,मोहम्मद अहद। लंबे समय से भाजपा जिलाध्यक्ष पर नवीन तैनाती को लेकर अटकलों का दौर अन्नू श्रीवास्तव के भाजपा जिलाध्यक्ष पर ताजपोशी के साथ ही समाप्त हो गया। बुधवार को पार्टी आलाकमान की ओर से जारी सूची में अन्नू श्रीवास्तव के नाम देखते ही समर्थकों व पार्टी के नेताओ में खुशी की लहर दौड़ गयी। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पहुंचकर में बधाई देने वालो का तांता लग गया। गुरुवार सुबह समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर व मिठाई खिलाकर जमकर बधाई दी। आवास पर पार्टी कार्यकर्ता के स्वागत के पश्चात नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। बताते चलें कि निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का दो वर्षों का कार्यकाल पूरा
