अवैध सम्बन्ध के शक मे पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के सदर कोतवाली क्षेत्र रमवा निवासी अजय सिंह जो किराये के मकान लेकर झाउपुर मे परिवार सहित रहता था आरोपी अजय सिंह प्राइवेट नौकरी करता था. अजय और पत्नी के बीच अक्सर अवैध सम्बन्धों को लेकर काफ़ी गरमा गर्मी हो जाया करती थी मगर अबकी इस गरमा गर्मी के पीछे आरोपी अजय सिंह ने वह कर दिखाया जिसके बारे मे मृतिका सिखा सिंह ने सोचा भी न था देर रात्रि अजय सिंह ने पत्नी सिखा सिंह के ऊपर लोहे के सम्बल से वार कर दिया वार इस तरह से किया की पत्नी की मौत मोके पर हो गयी. और सुबह सवेरे आरोपी अजय सिंह निजदीकी थाना राधा नगर जाकर अपना जुर्म इक़बाल करते हुए पुलिस को घटना के पीछे का कारण और पूरी घटना की जाकारी दी वही पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेते हुए मोके वारदात पर पहुँच कर सारी जानकारीया लेते हुए शव को पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्यवाही मे जुट गयी. वही मृतिका अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गयी.
