साइबर क्राइम पुलिस व इंटेलीजेंस विंग/सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने धोखाधड़ी में संलिप्त अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह के तीन आरोपियो किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में साइबर क्राइम पुलिस व इंटेलीजेंस विंग/सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी एटीएस चीफ बनकर मनी लॉड्रिग का मुकदमा एवं गिरफ्तारी के भय में डालकर लाखों की वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह के तीन आरोपियो को भारी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, क्रेडिट / डेबिट कार्ड, चेकबुक, लैपटाप / टैबलेट व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण एवं कूटरचित दस्तावेज सहित गिरफ्तार किया गया। साइबर अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में जनपद के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के गुल्ला का पुरवा गाँव निवासी एवं सेवानिवृत्त रेलकर्मी को फर्जी एटीएस चीफ बनकर मनी लॉड्रिग का केस दर्ज होने तथा गिरफ्तारी के भय में डालकर दिनाँक 04.11.2025 से 17.11.2025 के मध्य दिये गये विभिन्न बैंक खातों में कुल 41,01000/- (रू0 41 लाख 10 हजार) जमा करा लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई में संकलित इलेक्ट्रानिक/ अभिलेखीय साक्ष्य के आधार पर अपराध में संलिप्त अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह के तीन आरोपियो को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से साइबर क्राइम पुलिस थाना व इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, चेकबुक, लैपटाप/ टैबलेट व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण एवं कूटरचित दस्तावेज की बरामदगी की गयी। गिरोह में संलिप्त अन्य आरोपियों एवं वित्तीय धोखाधड़ी की धनराशि इन्वेस्टमेंट के साक्ष्य का सत्यापन कर शीघ्र विधिक कार्यवाई की जायेगी। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक क्रम न्यायालय भेजा जा रहा है।
