कोटेदारों का अनोखा प्रदर्शन, हाथ में तख्तियां ई- पास मशीन व कटोरा लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
फतेहपुर जिले में कोटेदारों ने अपनी मांगों को लेकर बेहद अनोखा और जोरदार प्रदर्शन किया।
सैकड़ों की संख्या में कोटेदार ई-पास मशीन और हाथ में कटोरा लेकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।
मार्च के दौरान कोटेदारों ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की और सरकार से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
कोटेदारों की प्रमुख मांग- प्रति कुंतल 200 रुपए कमीशन या फिर 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की।साथ ही बोरी का वजन तय करने, घटतौली रोकने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग भी उठाई गई।कोटेदारों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करेंगे।कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोटेदारों ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात रहा।
