15 दिवसीय निशुल्क ताइक्वांडो शिविर का होगा आयोजन
फतेहपुर- पटेल नगर के नीलकंठ पैलेस में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की बैठक आयोजित किया गया। मुख्य रूप से बैठक में ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर जो 10 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक डा,वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल आई टी आई रोड में निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है।जिसमें समस्त कोच को जिम्मेदारी दी गई है । ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया 15 दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर में रजिस्ट्रेशन व प्रशिक्षण पूर्ण रूप से निःशुल्क है ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं 10 दिसम्बर से अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे । सचिव राजकुमार ने कहा हुनर कभी व्यर्थ नहीं जाता सीखना व जीतना एक कला है ।
बैठक में किशन मेहरोत्रा राजकुमार, भारत वर्मा ,शिव कुमार, रिया गौड़, मनीषा राजपूत, रिचा राजपूत ,उपस्थित रहें।
