चेयरमैन ने फीता काटकर रेन बसेरा का किया उद्घाटन
फ़तेहपुर जिले के नगर पालिका परिषद के द्वारा बढ़ती ठंड को लेकर आज जिला अस्पताल परिसर मे आस्थाई रेन बसेरा का फीता काटकर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राज कुमार मौर्य एडवोकेट ने शुभारम्भ किया इस बढ़ती ठण्ड में जिला अस्पताल मे मरीज़ों के साथ आये हुए तीमारदारों के ठहरने की पूरी ब्यवस्था की गयी है. इस अवसर पर मौजूद रहे.सभासद विनय तिवारी, शादाब अहमद, संजय लाल श्रीवास्तव, ऋतिक पाल, आतिश पासवान, विवेक नागर, राशिद, आफताब अहमद, विक्कू मामा, राम सिंह पटेल,सफाई एवं खाद निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, के०आर० चंद्राकर, मोहम्मद हबीब क्षेत्रीय सुपर वाइजर मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
