व्योपारी सुरक्षा बैठक सी ओ सिटी की अध्यक्षता मे संपन्न हुयी
फतेहपुर जिला के पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष मे व्योपरियो की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे व्योपरियो की अनेको समस्याओं पर चर्चा हुयी. समस्याओ का निराकरण हेतु वाद क्रमशः नोट किये गये व शीघ्र निस्तारण हेतु पहल की बात कही बैठक में उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने संपूर्ण शहर में ई रिक्शा के मकड़जाल से निजात पाने हेतु आवेदन निवेदित किया निराकरण हेतु विभिन्न स्थानों पर ई रिक्शा स्टैंड, व अनेकों रूट प्लान आवंटित करके समस्या के निवारण की सूक्ष्म पहल की जा सकती हैं उपरोक्त आवेदन को मा सीओ सिटी मा, कोतवाल तारकेश्वर राय व मा ट्रैफिक प्रभारी ने स्वीकार करते उपरोक्त प्लान हेतु कमेटी आवंटित की जिसके प्रयास से समस्या का निदान किया जा सकेगा अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुमार सिंह सुत्तन सिंह प्रदेश मंत्री रमाकांत सैनी जिला महामंत्री विनोद साहू उपाध्यक्ष रमेश सोनी सुरेश सोनी मो इमरान मवई अध्यक्ष सोनू अग्रहरि मवई महामंत्री शत्रुघ्न साहू शाह अध्यक्ष मो इमरान सहित अनेकों गणमान्य सम्मानित व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे*
