मवईधाम में एक मृत गौवंश को ट्रैक्टर से ले जाते हुए वीडियो वायरल का सच..
फतेहपुर जिला के हुसैन गंज विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मवईधाम में एक मृत गौवंश को ट्रैक्टर से ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ जिसने जिला प्रशासन का चैन सकून छीन लिया वाइरल विडिओ की जिला प्रशासन ने जब जांच पड़ताल कराई तो पता चला की मृत गौवंश मवई धाम-गौआश्रय स्थल का नहीं है। वायरल वीडियो में मृत गौवंश को ट्रैक्टर से ले जाने वाले ट्रैक्टर चालक भाउनी पुत्र स्व० श्री छिद्दो जिसने अपने बयान में यह बताया है कि मृत दो गौवंश हैं, जिनके पशुमालिकों का नाम दिवस उर्फ गोलू पंडित एवं सूरज हैं, जिनके मृत 2 गौवंशों को वो ट्रैक्टर के माध्यम से गौशाला के बगल के रास्ते से जंगल की ओर ले गया था जहाँ ग्रामवासियों के अन्य पशुओं का निष्वारण किया जाता है। गौशाला के मृत गौवंशो का स्थान पर मृत निष्वारण नहीं किया जाता है। गौशाला में ठंड से बचाव हेतु काउकोट, त्रिपाल एवं अलाव की व्यवस्था कर ली गयी। विगत 7 दिवसों में गौशाला के किसी गौवंश की मृत्यु नहीं हुई है।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया.
