दो बाइको की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल, मृतक की 15 दिन पहले हुई थी शादी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी खजुहा मार्ग में राजकीय पॉलिटेक्निक के समीप मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे दो बाइक में तेज टक्कर हो गई दुर्घटना में एक बाइक में सवार राकेश उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान निवासी भवराजपुर थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर तथा दूसरी बाइक में सवार वीरेंद्र सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र राज नारायण सिंह तथा मोहन उम्र 36 वर्ष पुत्र हीरालाल दोनों निवासी ईंट गांव थाना खागा कोतवाली खागा जनपद फतेहपुर घायल होगए। तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया जहां पर चिकित्सको ने भवराजपुर गांव निवासी राकेश को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की पुष्ट होने के बाद परिजनों में हड़कंप मचगया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची बताया जाता है कि मृतक राकेश की शादी 15 दिन पहले कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के डीघ गांव में हुई थी। बताया जाता है कि मृतक राकेश किसी काम से तहसील आया था और इसके बाद वापस अपने गांव जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक में सवार वीरेंद्र तथा मोहन कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सेलावन गांव खरबूज के बीज लेने गए थे। इसके बाद बावन इमली शहीद स्मारक घूमने के लिए जा रहे थे लेकिन थोड़ा आगे निकल गए जब उन्हें पता चला कि शहीद स्मारक पीछे है तो पॉलिटेक्निक स्कूल के समीप बाइक को मोड़ने लगे उसी समय बिंदकी से खजुवा की ओर जा रही बाइक से टक्कर हो गई।
