सरकंडी ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत असोथर में हुए कार्यों की जांच करने पहुंचे अधिकारी
फतेहपुर.. उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत असोथर में कराये गए कार्यों की जांच के लिए पहुंचे पी डी मनरेगा शेष्मणि के नेतृत्व में बीडीओ असोथर,ज्वाइंट बी डी ओ असोथर, xcn pwd, जे ई आर ई डी,जिला लेखाधिकारी, 6 ग्राम विकाश अधिकारियों के साथ पहुंची टीम ने जांच शुरू की जांच के बाद शाम 4 बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और विपक्ष के द्वारा दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लाठी डंडों के साथ लोग पहुंच कर मारपीट करने लगे । जिसमें सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। वहीं अधिकारी कर्मचारी मौके की नजाकत को देखते हुए वहां से लोट गए.
जानकारी अनुसार सरकंडी ग्राम पंचायत के कार्य व सरकंडी ग्राम सभा में क्षेत्र पंचायत की मद में हुए कार्य को जांच टीम ने मौके पर पहुंच कर जांचा।खंडजा, इंटरलॉकिंग, शौचालय, नल कूप मरम्मत, रिबोर, नाली निर्माण इत्यादि क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत से कामों को लेकर जिला अधिकारी को शिकायती पत्र रोशन सिंह, इंद्रेश तिवारी, हड़तालिकां दत्त ,मनोज शर्मा, राहुल सिंह द्वारा दी गई थी। जिसकी जांच सरकंडी खास, बदलेवा,शीतल का डेरा , रामकरण का डेरा , राम सहाय का डेरा ,मंजी कुआं में हो रही थी जिसके चलते वापसी में लौटते समय रास्ते में दोनों पक्ष जांच करने के लगभग 1 किमी मीटर दूरी पर एक दूसरे के सामने आ गए कहासुनी के बाद लाठी डंडों से लैस लोग मारपीट पर आमादा हो गए जहां कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। एस ओ असोथर ने बताया कि दोनो पक्षों को सुबह ही अलग कर दिया गया था अधिकारी के साथ प्रधान पक्ष के 4 लोग व शिकायत कर्ता को ही जांच की जगह पर जाने दिया जा रहा जांच अधिकारियों के ऊपर कोई भी हमला नहीं हुआ है तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
