रफ्तार का कहर, कार व ट्रैक्टर- ट्रॉली में जोरदार भिड़त
फतेहपुर जिला के सदर कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर अन्दौली पुलिया के पास तेज रफ्तार और ओवरलोड मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और यूट्रॉली के परखच्चे उड़ गए।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि कार चालक इस हादसे में मामूली रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए जांच-पड़ताल में जुट गई । पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया । घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला है।लोगों का कहना है शाम होते ही ओवरलोड मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते है जिससे हादसे की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
