पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी की घटना का किया खुलासा
फतेहपुर जिला के थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अपाचे मोटर साईकिल व मोबाईल बरामद किया. आज सुल्तानपुर थाना घोष की पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान आरामपुर बसही तिराहे के पास चल रहा था तभी सामने से एक ब्यक्ति अपाचे गाड़ी से आते दिखा जो पुलिस को देख हड़ बडाता दिखा पुलिस ने गहराई से छान बीन की आरोपी राहुल पुत्र राकेश उम्र करीब 19 वर्ष निवासी नेवादा थाना कोखराज जिला कौशाम्भी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही मे पुलिस जुट गयी अभियुक्त के पास से एक अदद अपाची दो पहिया वाहन एक अदद मोबाईल फोन बरामद करते हुए सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल की सलाखों के पीछे भेजनें का काम किया
