राजधानी में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के प्रादेशिक कार्यालय का उद्घाटन हुआ
लखनऊ। रविवार को एस के आर्चिड अपार्टमेंट बाबू बिहारी मार्ग, नियर योजना भवन लखनऊ में आम जनता पार्टी, सोशलिस्ट के प्रादेशिक कार्यालय उत्तर प्रदेश का उद्घाटन हुआ। कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने किया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान भी मौजूद थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग पार्टी के संगठन के लिए तन मन से लग जाइए एवं पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य कीजिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं इसीलिए आप लोगों का आवाहन करता हूं कि आने वाले पंचायती चुनाव से लेकर विधानसभा के चुनाव तक इतना परिश्रम कीजिए कि मिनी सदन एवं विधानसभा में पार्टी के सदस्य पहुंच कर गरीब जनता की सेवा कर उनके अधिकारों को दिला सके। पार्टी उद्घाटन के अवसर पर पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, बनारस, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, बहराइच, गोंडा, लखीमपुर, खीरी, सीतापुर, मऊ एवं मुंबई, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का
संचालन पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव अखिलेश चौहान ने किया।
