कंजरन डेरा में आरसीसी रोड का विधायक ने किया लोकार्पण
फतेहपुर जिले के देवमई ब्लॉक की ग्राम पंचायत जाफरपुर सिठर्रा के मजरा कंजरन डेरा में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पटेल ने विधायक निधि योजना के अंतर्गत प्राइमरी विद्यालय से पंचायत घर तक 260 मीटर सीसी रोड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान श्री पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सभी को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत घर-घर शौचालयों एवं प्रधानमंत्री आवास ,किसान सम्मान निधि ,आयुष्मान योजना से 5 लाख का निशुल्क इलाज, विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मिड डे मील कापी किताबें ड्रेस व आंगनबाड़ी द्वारा पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। इसके पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल का फूल माला पहनकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जलिद्री गिहार, पूर्व प्रधान रामबली निषाद, सभासद महेश चौरसिया, राजेश बाजपेई , सुरेश उत्तम, शिवसागर सोनकर, दीपू ओमर, कमलेश उत्तम ,मालती वर्मा, कामनी सिंह, गीता गुप्ता ,सरोज निषाद, देवरती निषाद ,आदि सैकड़ो की संख्या लोग उपस्थित रहे।
