सोशल मिडिया मे अवैध तमंचा का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी अजीत उर्फ़ जसबीर ने सोशल मीडिया मे अवैध तमंचा का प्रदर्शन करते हुए एक पोस्ट वाइरल किया था. मामला संज्ञान मे लेते हुए पुलिस ने छान बीन शुरू करते हुए आज मीठनापुर की और से आने वाली पक्की रोड पर बनी पुलिया के पास से अभियुक्त अजीत को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त के कब्जे से एक देसी तमंचा ज़िंदा कारतूस बरामद किया. वही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही मे पुलिस जुट गयी
