*फतेहपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल*
*एसपी का चला चाबुक, कई चौकी प्रभारियों का तबादला*
*फतेहपुर* ।जिले में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के मकसद से पुलिस अधीक्षक ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी के निर्देश पर बड़ी संख्या में चौकी प्रभारियों के तबादले कर दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुराइन टोला, बाकरगंज, महिचा मंदिर, कस्बा खागा समेत कई अहम चौकियों के प्रभारियों को इधर-उधर किया गया है। जिन चौकी प्रभारियों के कामकाज और क्षेत्र में शिकायतें मिल रही थीं, उन पर खास नजर रखते हुए यह तबादला सूची तैयार की गई।
पुलिस महकमे के इस फेरबदल से थानों और चौकियों में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि नए प्रभारियों की तैनाती से क्षेत्र में गश्त, शिकायत निस्तारण और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी। एसपी ने साफ निर्देश दिए हैं कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निपटारा हो और थानों की कार्यशैली में पारदर्शिता लाई जाए।तबादले के बाद नए प्रभारी आज से अपना चार्ज संभाल लेंगे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाकी थानों की भी समीक्षा कर और बदलाव किए जा सकते हैं।
