30 जून को रिलीज होगी हिंदी फिल्म *रहनुमा*
फतेहपुर
एन जे फ़िल्म प्रोडेक्शन के बैनर तलें बनी हिंदी फिल्म रहनुमा जो कि 30 जून को एन जे फ़िल्म प्रोडेक्शन के यूट्यूब चैनल पर शाम 5:30 बजे रिलीज़ होने जा रही है ।
आज पत्रकार वार्ता में हिंदी फिल्म रहनुमा के निर्माता निर्देशक नदीम जावेद अपनी रहनुमा टीम के साथ मीडिया से रूबरू हुए
उन्हें ने बताया कि हमारी हिंदी फिल्म रहनुमा बनकर रिलीज के लिए तैयार हैं इस फिल्म में कलाकारों में ज्योति गुप्ता जानवी, विकास ओबेरॉय, सुरेंद्र कुमार, वेद प्रसाद, विनोद गुप्ता, अनीस शेख, किरन गौतम, कुलदीप विश्वकर्मा, आरती गुप्ता, बॉबी सोनी, आनंद, अनिल मौर्या सहित कई कलाकारों ने काम किया है
आगे बताया कि जनपद के कलाकारों ने अपनी कला का बखूबी जलवा बिखेरा है
तो वहीं संगीत शिवा ने दिया है इस फिल्म के गीत प्रतिभा सुरेश खांडेकर ने लिखे है जिसमें अपनी मधुर आवाज दी है काजल। भारतीय, उमा देवी और शिवा ने फिल्म का निर्माण जनपद की विभिन्न लोकेशन पर किया गया है फिल्म के फिल्मांकन पर सभी स्थानों पर स्थानीय लोगों का बहुत अच्छा सहयोग रहा जिसके कारण फिल्म को पूरा किया गया तो वहीं इस फिल्म में कहानी ज्योति गुप्ता और नदीम जावेद की हैं स्क्रीन प्ले डॉ श्रीराम दोस्त, ज्योति गुप्ता, नदीम जावेद का हैं फिल्म का लेखन शालिनी दीपिका मार्क ने पूरा किया हैं सह. निर्मात्री आरती गुप्ता जी है।
फिल्म के कलाकारों ने हमे बताया कि फिल्म की कहानी।बहुत ही अच्छी है जिसमें तीन बहुत ही सुंदर और साफ सुथरे गीत है जो आप।सभी लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आएंगे।
कैमरामैन कुलदीप विश्वकर्मा और आनंद ने भी अपनी जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभाया है
आगे बताया कि आप सभी लोगों से निवेदन है कि आप लोग हमारी फिल्म को।अपना प्यार आशीर्वाद जरूर दे। हम सब लोग बहुत मेहनत करके फिल्म के निर्माण को पूरा करते है।
अभी एन जे फ़िल्म प्रोडेक्शन के बैनर तले 3 फिल्मों का निर्माण और करना बाकी है जिसमें क्रमश 1_सात पनौती 2_मै भी इंसान हु और धारा 376 मुख्य रूप से है
जिसमें हमें नए कलाकारों की जरूरत है ।
