एक पेड़ माँ के नाम – वृक्षारोपण महाभियान में जिला पंचायत अधिकारी उपेंद्र राज ने पेड़ों को लगा कर किया शुभारंभ
फतेहपुर – जिले के हसवा विकास खंड के 58 ग्राम पंचायतों में सरकार द्वारा दो लाख पेड़ों को लगाने के लिए लक्ष्य दिया गया है। जिला पंचायत अधिकारी उपेंद्र राज ने साहीपुर के मियां वाकी में पेड़ लगाओ अभियान की शुभारंभ करते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान में गाँव की महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि अपने – अपने खाली जमीन पर अधिक से अधिक पेड़ लगाए इसके अलावा टेक्सारी बुर्जूग गाँव के मियां वाकी मे मनरेगा मजदूरों द्वारा पौधों को लगाया जा रहा था। इस मौके पर जिला पंचायत अधिकारी उपेन्द्र राज ने औचक निरीक्षण करते सचिव रामबाबू कुशवाहा से जिला पंचायत अधिकारी ने मियां वाकी में पेड़ों को लगाने की जानकारी ली । सचिव ने जिला पंचायत अधिकारी को बताया कि आंवला, अमरूद, महुआ, शीशम, सहित अन्य पेड़ों को लगाया जा रहा है।वही मियां वाकी में वृक्षारोपण ठीक तरह से संरक्षित रखने के लिए निर्देश दिए गए।
वही दोपहर में टेक्सारी बुर्जूग गाँव में सदर विधायक के प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप सिंह एवं ग्राम प्रधान राम किशुन दिवाकर सचिव रामबाबू कुशवाहा ने मियां वाकी में पौधे रोपण किया। बीडीओ सतीश चंद्र पाडेय ने बताया कि हसवा ब्लॉक सभी ग्राम पंचायतों में दो लाख पेड़ों को लगाने के लिए लक्ष्य है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान में पेड़ों को लगाया जा रहा है। पेड़ों को संरक्षित रखने के लिए मनरेगा मजदूरों को निर्देश दिए गए। इस मौके पर बीडीओ सतीश चंद्र पाडेय, एडीओं पंचायत कौशलेन्द्र सिंह, एडीओं आईएसबी धर्म पाल सोनी, एपीओ नितिन श्रीवास्तव, सचिव रामबाबू कुशवाहा, विवेक कुमार , जयकरन एवं साहीपुर ग्राम प्रधान धीरेंद्र यादव, टेक्सारी बुर्जूग ग्राम प्रधान राम किशुन दिवाकर, जगदीश, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
