गुरु पूर्णिमा पर गुरुओ की पूजा अर्चना की गयी..
.गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागेपाय…
बलिहारी गुरु आपने गोविन्द दियो बताये….
,गुरु पूर्णिमा.प्रमुख्य पर्व हैँ. जो की गुरु के सम्मान मे मनाया जाता हैँ. यह पर्व आषाढ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता हैँ. इसी दिन महर्षि वेदब्यास जी का जन्म हुआ था जिन्होंने चारो वेदो की रचना की थी. गुरु पूर्णिमा को ब्यास पूर्णिमा भी कहाँ जाता हैँ. इस दिन छात्र अपने गुरु को सम्मान देते हैँ और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैँ, गुरु का रुतबा बुलंद हैँ,क्यू की . गुरु ब्रह्म. गुरु विष्णु, गुरु ही अपने शिष्य को अज्ञान के अन्धकार से ज्ञान के प्रकाश की और ले जाते हैँ. इसी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक शिष्य ने अपने गुरु का अनोखे अंदाज मे आशीर्वाद लिया…
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के सदर क्षेत्र के नऊआ बाग़ स्थिति राधिका वाटिका मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता अपने परिवार सहित वाटिका पहुंचे. इस वाटिका की स्थापना लग भग 35 वर्ष पहले हुयी थी इसी वाटिका मे पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने अपने गुरु की मूर्ति स्थापित कर रखी हैँ. आज अपने परिवार के साथ गुरु के चरणों मे पुष्प अर्पित करते हुये उनका आशीर्वाद लिया छोटे बेटे विकास गुप्ता वर्तमान अयाह शाह बीजेपी के विधायक उन्होंने ने भी गुरु के चरणों मे पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया इस वाटिका मे किसी को कोई निमंत्रण नहीं दिया जाता मगर साधु संतो की भारी भरकम भीड़ देखने को मिलती हैँ जनपद से लेकर गैर जनपदो के साधु संत इस वाटिका मे आज के दिन आते हैँ. भण्डारे के साथ साथ साधु संतो को दान के रूप मे कुछ न कुछ देकर उनका भी आशीर्वाद लेते है.. भले ही मंत्री जी की उम्र कुछ कह रही हो मगर अपने गुरु का सम्मान उनकी मोहब्बत आज भी उनके दिल मे जज्बातों का बसेरा लिए सदैव गुरु की यादो को तरो ताज़ा किये हुये हैँ..
