बैंक आफ बड़ौदा द्वारा किया गया व्रहद वृक्षारोपण
फतेहपुर,,,सदर क्षेत्र के नउवा बाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय बैंक आफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख अरिवंद कुमार की अगुवाई में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अथिति के रुप मे नगर पालिका चेयरमेन राज कुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह , सी ओ सिटी गौरव शर्मा , सहयोगी संस्था के रुप मे सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गौरव पाल, गुरमीत सिंह के द्वारा वृक्षा रोपण किया गया, आये हुये सभी अथितियों ने वृक्ष रोपित किये इस अवसर पर मौजूद रहे बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय से उप क्षेत्रीय प्रमुख पुनीत श्रीवास्तव,मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार जांगिड़,मनमोहन मीना, अग्रणी जिला प्रबंधक गोपाल कृष्ण,क्षेत्रीयअधिकारी अनुज जयसवाल अन्य लोग मौजूद रहे,क्षेत्रीय प्रमुख अरविंद कुमार की अगुवाई में सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया और अन्य समाजिक कार्य हेतु भविष्य में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा ।
