ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान
पारुल सिंह
फतेहपुर: जिला के हथगांव थाना क्षेत्र के छोटी संझिया गांव में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ससुराल आए एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाग के नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी सियाराम (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सियाराम की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व विमला देवी के साथ हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं—बड़ा बेटा आर्यन और छोटा बेटा आयुष। अचानक हुई इस असामयिक मौत से पत्नी विमला देवी और दोनों मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
