नगर पालिका द्वारा प्राथमिक विद्यालय अस्ती में मनाया गया स्वच्छता बंधन कार्यक्रम
फतेहपुर।नगरक्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय अस्ती में में आज नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, ईओ रवींद्र कुमार सिंह एवं नगरपालिका की पूरी टीम द्वारा सरकार के मंशानुरूप स्वच्छता बंधन कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ईओ रविंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय की राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानाध्यापक आसिया फारूकी ने बताया की बच्चों द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा फिर उपस्थित सभी गणमान्यों एवं सफाई कर्मचारियों को बच्चों द्वारा राखी बाँधी गई। नगरपालिका अध्यक्ष एवं ईओ द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया तथा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में स्वच्छता तथा नैतिकता का संदेश देते हुए विद्यालय की भूरि भूरि प्रशंसा की और विद्यालय को झूले, गमले और आर.ओ. देने का आश्वासन दिया। इस दौरान पत्रकार बंधु, एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
