एक दिन में सर्वाधिक बीमा पॉलिसी कर एलआईसी ने गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम
727 बीमा पॉलिसी कर फतेहपुर टीम ने इलाहाबाद मण्डल में हासिल किया प्रथम स्थान
जिले भर के 494 अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित
ब्यूरो रिपोर्ट /
फतेहपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम ने मैड मिलियम डे की 20 जनवरी 2025 को शुरूवात की थी। भारतीय जीवन बीमा निगम के एमडी व सीईओ सिद्धार्थ मोहंती के नेतृत्व में अधिक से अधिक लोगों के बीमा करने वाले अभिकर्ताओं के लिए विश्व विजेता सम्मान आयोजित किया गया।
जिला मुख्यालय के पटेल नगर में स्थित एलआईसी कार्यालय में विश्व विजेता टीम के जिले भर के 494 अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
बता दें भारतीय जीवन बीमा निगम के लाखों अभिकर्ताओं, विकास अधकारियों, ब्रांच मैनेजरों एवम् एलआईसी टीम ने लगन व समर्पण भाव से कार्य करते हुए 20 जनवरी 2025 के दिन 24 घंटे में 5 लाख 88 हजार 107 बीमा पॉलिसी कर गिनीज वर्ल्ड बुक में भारतीय जीवन बीमा निगम को विश्व विजेता बनाकर विश्व कीर्ति स्थापित कर भारत का झण्डा फहरा दिया।
वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक सुधांशु चौरसिया ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम फतेहपुर के सैकड़ों अभिकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर कार्य करते हुए 727 बीमा पॉलिसी करते हुए इलाहाबाद मण्डल में प्रथम स्थान हासिल किया है।
इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम फतेहपुर के सेल्स प्रसासनिक अधिकारी मनोज गुप्ता, सेल्स मैनेजर विनय पांडेय, सहायक शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र राज सिंह,
विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह, अभिकर्ता टीम के सदस्य गोबर्धन पटेल, राहुल पटेल, विवेक उमराव, प्रेम सिंह, विनोद, संजय सिंह, रामनरेश सिंह, रामभवन प्रजापति, रामकिशोर पटेल, तारा कुमारी जायसवाल, नरेन्द्र कुमार, राकेश द्विवेदी, मान सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह चौहान, लकी द्विवेदी, देवेन्द्र कुमार सिंह सहित सैकड़ों अभिकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
