विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर में लगे रक्तदान शिविर में 11 ने किया रक्तदान
दिनांक 25 अगस्त दिन सोमवार को रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स व सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सयुक्त तत्वधान ताम्बेश्वर मंदिर रोड फतेहपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व
विद्यालय में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 18 वी पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर जो कि पूरे विश्व मे विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर पर फतेहपुर सेवा केंद्र में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया , जिसका उदघाटन जिला चिकित्सालय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पी के सिंह द्वारा फीता काट के किया गया , संस्था ने दादी जी की पुण्य स्मृति दिवस पर पूरे विश्व मे 1 लाख यूनिट रक्तदान कराकर विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है डॉक्टर डी०के0 वर्मा ने कहा हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चहिये , रक्तदान के लिए संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी हमेशा प्रयासरत रहती है संस्था जरूरतमंदों को समय से रक्तदान कर जीवन बचाने का प्रयास करती है और लगातार रक्तदान शिविर व रक्तदान जागरूकता जैसे शिविर लगवाकर लोगो को जागरूक करने का कार्य करती है आज के रक्तदान शिविर में 11 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ,रक्तदान करने वालो में जिला चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रभाकांत सिंह,सर्वेश कुमार गुप्ता, राम चरन यादव,पुरूषोत्तम, राजेश कुमार,रश्मि, जय शंकर, कसियापुर प्रधान राजीव राज सिंह, जितेंद्र कुमार, आशीष उत्तम, शिवम त्रिवेदी ने रक्तदान किया ,इस अवसर पर, सर्व फ़ार ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, फिरोज हैदर फतेहपुर सेवा केंद्र से बी०के० सविता , प्रियंका व धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से मेडिकल ऑफिसर डाक्टर डी०के० वर्मा ,परामर्श दाता दीपाली वर्मा, लैब टेक्नीशियन दिव्या वर्मा, अखिलेश व सुलभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।
