- रक्तदान जागरूकता शिविर में 35 ने कराया रजिस्ट्रेशन व चिकित्सा शिविर में 80 ने कराई जांच
दिनांक 29-08-2025 को सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्य फूल सिंह मौर्य के नेतृत्व में रक्तदान जागरूकता, नाक, कान,गला, शुगर आंख व मोतियाबिन्द व एच०आई०वी० विभाग द्वारा जागरूकता व चिकित्सा शिविर लगवाया गया जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र टीम द्वारा रक्तदान के प्रति लोगो को जागरूक किया गया, जिससे 35 लोगो ने अपने रक्त समूह की जांच करवाकर रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया व एच०आई०वी० विभाग द्वारा एच०आई०वी० के प्रति लोगो को जागरूक व एच०आई०वी० की जांच की गई और चिकित्सा शिविर जे०एल०रोहतगी हॉस्पिटल कानपुर के संयुक्त तत्वधान में नाक, कान, गला, दांत, नेत्र ,मधुमेह, मोतियाबिंद की जांच करवाई गई, जिसमे 13 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए बताया गया जिसमें 06 लोग ने ऑपरेशन करवाने के लिए कानपुर जाने लिए तैयार है ,आज का निशुल्क चिकित्सा शिविर व रक्तदान जागरूकता व एच आई वी जागरूकता शिविर ग्राम उलीदपुर अलदातपुर में लगवाया गया , जिसमे मुख्य अथिति के रूप में नगरपालिका चेयरमैन राज कुमार मौर्य ने शिरकत की चिकित्सा शिविर में अजय कुमार मौर्य, बृजेश कुमार मौर्य , सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, बृजेश गुप्ता, परवीन, सन्नी श्रीवास्तव, हिमांशु व चिकित्सा शिविर में जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से परामर्श दाता दीपाली वर्मा, परामर्शदाता एच आई वी विभाग नीतू यादव,कानपुर से जवाहर लाल रोहतगी हॉस्पिटल से दांत के डॉक्टर- डॉक्टर अमित पाल, डॉक्टर योगेश ,डॉक्टर रोहितपाल, नेत्र चिकित्सक डॉक्टर रामवृक्ष व मेडिकल कॉलेज से छात्र दीक्षा, प्रांजुल जांच के लिए उपस्थित रहे ।
