कर्बला की शहादत पर हुईं मजलिस
प्रयागराज के दायरा शाह अजमल कच्ची हवेली में पूर्व पी,सी,एस,अधिकारी एवं पूर्व कस्टम आफ़ीसर मरहूम सय्यद नूह रिज़वी के आवास पर करबला की शहादत पर हुई मजलिस जिसे मौलाना अख्तर हसन रिज़वी ने खेताब किया सोज़ ख्वानी फ़ैज़ान आब्दी,ने किया और पेश ख्वानी ज़ेब ने किया हज़ारों अज़ादारों के बीच प्रयागराज बख्शी बाज़ार की अंजुमन ग़ुंचए कासिमिया के साहिबे बयाज़ न्याज़ुल हसन,हाशिम बांदवी,यासिर मंज़ूर, जिब्रान रिज़वी, मोहम्मद मेहंदी, हैदर मेंहदी, आबिद हुसैन, फैज़ रज़ा, नाज़िर हुसैन, शिराज़ मिर्ज़ा, सादिक रिज़वी,अलमदार हुसैन, अम्मार रिज़वी, आदि ने सीना ज़नी करते हुवे बेहतरीन कलाम पेश करते हुवे करबला के बहत्तर शहीदों को पुरसा पेश किया इस मौके पर हज़ारों की संख्या में हुसैनियों ने इस कदीमी मजलिस में शिरकत की बाद मजलिस मोहम्मद असकरी एवं सय्यद नक़वी ने तबर्रुक तकसीम किया सय्यद नक़वी,अनवर रिज़वी,डाक्टर अज़हर रिज़वी, एवं सय्यद तकी आब्दी उर्फ अर्शु ने कुशल संचालन किया मजलिस के आयोजक सय्यद मेहंदी उर्फ फ़ैज़ी ने आए हुवे हुसैनी अज़ादारों का आभार व्यक्त किया
