साला साली एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की दी जा रही धमकी
फतेहपुर- जिले के थारियावं थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मीसा गाँव निवासी धनंजय सिंह पुत्र स्व. सूरजबली ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 11 मार्च 2024 को मेरी शादी निशा देवी पुत्री विनोद सिंह निवासी ब्योटी थाना किशनपुर – जनपद फतेहपुर के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। जब से पत्नी घर आई है परिवार के साथ सभी लोग खुशी जीवन यापन चल रहा था। लेकिन मेरी सास और एक अज्ञात व्यक्ति निवासी चितौली थाना कोतवाली खागा जनपद फतेहपुर द्वारा मेरी पत्नी निशा देवी को दो बार लिवा ले जाते हैं। और मेरी पत्नी का दो बार तीन- तीन महीने का गर्भवती होने पर मेरी सास पत्नी को दवा खिलाकर बच्चे नष्ट करने का कुचक्र करती रहती है। जब मैंने सास विरोध किया तो साला, सास और साली मुझे जान मारने की धमकी देती हैं। जबकि मेरी पत्नी के बीच कोई झगड़ा- विवाद नहीं है। हमेशा मेरी सास,साला, साली,एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा झगड़ा करवाया जाता है। गाली गलौज किया जाता है।
पीड़ित पति धनन्जय सिंह ने बताया कि 9 सितम्बर 2025 को शाम लगभग 7 बजे मेरे गैर मौजूदगी में सास अपने साथ मायके लेकर चली गई है। और पत्नी अपने घर का सारा जेवरात और एक लाख रूपये नगद उसको भी लेकर चली गई। जब मैं अपनी दवा लेकर घर लौटा तो घर सारा सामान बिखरा पड़ा था। ग्राम प्रधान द्वारा जानकारी मिली कि सास ने पुलिस के सहयोग से मेरी पत्नी निशा देवी को लिवा ले गईं है। ताकि तीसरी बार मेरी पत्नी निशा देवी तीन महीने पुनः गर्भवती हो चुकी है। सास फिर मेरी पत्नी निशा देवी दवा खिलाकर बच्चे नष्ट कर देगी।
अगर ससुराल वाले मेरी पत्नी निशा देवी को मेरे पास नहीं भेजते हैं तो सास, साली एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। ताकि पीड़ित पति को न्याय मिल सकें। इस मामले में थारियावं थाना प्रभारी आलोक कुमार पाडेय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
