मिट्टी खनन माफियाओ के हौसले बुलंद
थर्याओ फतेहपुर
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के थाना थार्याओ क्षेत्र के कुत्वापुर मोड़ के पास एक तालाब मे भारी मात्रा मे मिट्टी निकालने का काम किया जा रहा. जे सी वी मशीन भारी मात्रा मे मिट्टी खुदाई करते देखी जा सकती है. इस वाइरल विडिओ और मोके की फोटो की दो आबा टुडे पुष्टि नहीं करता. सूत्रों की अगर मानी जाय तो क्षेत्रीय मौजूदा प्रधान के एक नजदीकी मिट्टी का अवैध खनन करवाकर धन अर्जित करने मे जुटा हुया हैँ. जब की क्षेत्रीय पुलिस को अभी इसकी भनक नहीं. कई दिनों पहले भी विडिओ वाइरल हुआ था मगर जिम्मेदारो ने ख़ामोशी इख़्तियार कर रखी. सरकार के मंसूबो पर पानी फेरते नज़र आ रहे हैँ. यहाँ पर बैठे जिम्मेदार जिनके ऊपर सरकार ने जिम्मेदारी दें रखी वही अनजान बने उनको देखे जा रहा हैँ. बताया जा रहा हैँ की कुछ माह पहले इसी क्षेत्र मे दो मासूम तालाब मे डूबे थे. इस हादसे के बाद भी अवैध खनन के कारोबारी मिट्टी खनन की शक्ल मे मौत का कुंवा त्यार करते नज़र आ रहे हैँ. काश सरकार के आदेशों का बैठे जिम्मेदार जिम्मेदारी से पालन करे तो जनपद मे इस तरह की तस्वीरे वाइरल न हो आये दिन मोरम खनन. मिट्टी खनन के विडिओ शोसल मिडिया मे वाइरल होने के बावजूद जिम्मेदार चेन की नींद सोते नज़र आ रहे हैँ कार्यवाही सिर्फ नाम के लिए होती नज़र आती हैँ. मगर कार्यवाही के बाद भी किसी न किसी रूप मे यह सिलसिला जारी रहता हैँ.कब जागते हैँ जिम्मेदार. कब होती हैँ कार्यवाही यह समय ही बताएगा
