सास,देवर,देवरानी पर जेठानी को पीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज।
जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा जाफरगंज में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है।पीड़िता किरन के अनुसार, 16 तारीख को देवर भाभी के बीच हुए विवाद को लेकर सास, देवर और देवरानी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की थी, लेकिन उस समय मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
किरन का आरोप है कि उसी विवाद को लेकर 18 तारीख को शाम लगभग 5 बजे दोबारा उसके देवर विपिन व गोविंद पुत्र कैलाश, सोमवती पत्नी कैलाश और मुस्कान पत्नी विपिन ने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
