गुरु की पिटाई से शिष्या को आयी चोटे.परिजनों ने लगाया आरोप
आज हम बात कर रहे हैँ. गुरु और शिष्य की वह गुरु जिसके अंदर ज्ञान का सागर होता हैँ. अपने शिष्य को ज्ञान की धारा से जोड़कर शिष्य को प्रगति की राह पर चलने की सीख देता हैँ. मगर गुरु और शिष्या के ररिश्ते तब तार तार होते नज़र आये जब एक शिष्या ने अपने गुरु के ऊपर मार पीट का आरोप लगा दिया आरोप भी कोई छोटा मोटा नहीं गुरु की मार से हाथ मे फ्रेक्चर होने का आरोप….
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के थरियाओ थाना क्षेत्र के साड़ा गाँव निवासी याकूब अहमद जिनकी पुत्री नोशीन फातिमा सरकारी जूनियर हाई स्कूल कक्षा आठ क्लास की छात्रा. नोशीन और नोशीन के परिजनों की मानी जाय तो साफ कहना हैँ की स्कूल का होम वर्क पूरा न होने के कारण अध्यापक ने प्लास्टिक पाइप से पिटाई की जिसके चलते हाथ मे गंभीर चोटे आयी हाथ मे फ्रेक्चर हो गया. प्लास्टर चढ़वाना पढ़ा. उनका यह भी आरोप हैँ की पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया मगर अभी तक प्रार्थनीय को न्याय नहीं मिला. न्याय के लिये भटकती छात्रा और परिजनों ने जिलाधिकारी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई हैँ . न्याय दिलाने के लिये प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष नदीम उद्दीन उर्फ़ पप्पू ने भी बताया की अध्यापक ने जिस तरह से छात्रा को पीटा उसके चोटे आयी छात्रा और उसके परिजनों को न्याय मिलना चाहिए…
. इस बारे मे जब अंग्रेजी के अध्यापक अरुण कुमार से मिडिया ने बात की उनका कहना की हमारी डियूटी बी एल ओ मे लगी हुयी हैँ हम स्कूल आते हैँ हस्ताक्षर करके चले जाते हैँ. हमने इस छात्रा को नहीं मारा मुझपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैँ जो निराधार हैँ..वही स्कूल की रसोया ने बताया की यह स्कूल बहुत कम आती पहले जब आयी थी इसके हाथ मे चोट थी गरम पानी करके हम सिकाई करते थे एक दिन स्कूल के बाहर मिली हमने पूछा भी कहा जा रही हो जवाब दिया हम दवा लेने जा रहे हैँ. और चली गयी.. सवाल सब से बड़ा यह हैं की छात्रा के हाथ मे चोट अध्यापक के ऊपर आरोप तो दूसरी तरफ अध्यापक इस घटना को निराधार बताकर अपना दमन झाड़ रहे. कौन सही हैँ और कौन गलत यह जांच का विषय हैँ.
