उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के मुस्लिम इंटर कालेज के मैदान मे स्वदेशी शिल्प प्रदर्शनी का आज भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया प्रदर्शनी संचालक अनूप श्रीवास्तव द्वारा आये हुए मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया संचालक अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी प्रदर्शनी जन सहयोग एवं विकास संस्थान द्वारा संचालित है। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली है। पूरी तरह स्वदेशी शिल्प पर आधारित प्रदर्शनी में भदोही की कालीन, लुधियाना के ऊनी कपड़े, कश्मीरी शाल, कश्मीरी ड्राई फ्रूट, कंबल, स्वेटर जयपुरी स्वीट्स उपलब्ध है। इस मौके पर पत्रकार बंधु मौजूद रहे
