किशनपुर में चोरी की बड़ी घटना का खुलासा, लाखों का माल बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर थाना किशनपुर क्षेत्र पुलिस और एसओजी टीम ने 12 नवंबर से 20 नवंबर के बीच हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन लाख से अधिक नकदी, लैपटॉप, मोबाइल, 19 एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है
12 नवंबर को किशनपुर क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सुमित अवस्थी के घर अज्ञात चोरों ने घुसकर 3,39,200 रुपये, दो लैपटॉप, मोबाइल, 19 कार्ड, आभूषण, एवं कई अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। 20 नवंबर को चोरों ने दूसरी घटना को भी अंजाम दिया, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी की वारदात में सुनील केवट शामिल है। सूचना पर बीती रात पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी का पूरा माल बरामद हुआ। घायल अवस्था मे आरोपी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया
