लेखपाल की आत्महत्या को लेकर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए जाने की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला मे लेखपाल ने अपनी शादी से एक दिन पहले मेहंदी वाले दिन सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बागबादशाही खजुआ के मृतक लेखपाल सुधीर कुमार की 26 नवंबर को शादी होनी थी।मगर शादी आत्म हत्या के रूप मे बदल गयी इस घटना के बाद परिवार से लेकर ग्रामीनो मे शोक और आक्रोश की लहर दौड़ उठी लेखपाल संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने लेखपाल के पक्ष मे आवाज उठाई जिसमे गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक तथा राजनीतिक पार्टियों सहित स्थानीय जनसमुदाय ने गहरा आक्रोश व्यक्त कर मांग रखी कि दोषी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए घटना के 29 घंटे बाद बुधवार को कानूनगो पर एफआईआर दर्ज की गई और उच्च अधिकारियों के समझाने पर परिजनों ने मृतक लेखपाल सुधीर का शव पोस्टमार्टम हाउस ले जाने की अनुमति दी पोस्ट मार्टम हाउस पहुंचीं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की उनका दर्द बांटा परिजनों ने रोते हुए बताया कि सुधीर की अभी डेढ़ वर्ष पूर्व ही नियुक्ति हुयी थी. गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने पीड़ित परिजनों को जल्द से जल्द न्याय दिलाए जाने की सरकार से मांग की है एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता तथा नौकरी और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की. अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी भी मौजूद रहे |
