*बच्चों का योग*…
आसिया फारूकी
करें योग हम आओ बच्चों,
बनो निरोगी अच्छे बच्चों।
चुस्ती फुर्ती होगी अंदर ,
आलस भागे तन के बाहर।
सूर्य नमस्कार करे जो हरदम,
बढ़े ओज मुख तन में दम खम।
योग दिवस हैं २१ जून ,
इसको मत जाना तुम भूल।
सूर्योदय से पहले उठकर ,
करो सैर तुम जी भरकर ।
ज़्यादा नहीं करना आराम,
तन हो सुंदर मन हो सुंदर।
गाजर मूली खाओ चुकंदर,
भारत मां के लाल हो तुम ।
स्वस्थ भारत निर्माण हो तुम।
रचनाकार
आसिया फारूकी
