उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के ग्राम घोरहा गाँव निवासी चक्रदत तिवारी ने बटवारा तथा नक्शा नजरी बनाने के लिए लेखपाल सिताराम से बात की बटवारा तथा नक्शा नजरी बनाने के लिए लेखपाल सीताराम ने पांच हज़ार रुपए की मांग सीताराम से की. पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से किया। एंटी करप्शन टीम ने तहसील के अंदर पीड़ित से पांच हज़ार की रिश्वत लेते हुए लेख पाल को रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया. आरोपी लेखपाल अहमदगंज का
निवासी बताया जा रहा. जिसके खिलाफ कल्याणपुर थाने मे सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इस मौके पर एंटी करप्शन टीम की निरीक्षक अंजली यादव के अलावा एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी, निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, मुख्य आरक्षी शशिकांत शर्मा, मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र द्विवेदी, सिपाही दीपक शुक्ला, सिपाही सुनील यादव, सिपाही दिनेश प्रसाद, सिपाही वेद प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।
