घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को प्राथमिक उपचार हेतु पशु अस्पताल मे कराया गया भर्ती
धाता फतेहपुर
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के धाता थाना क्षेत्र के शुकुलपुर पियारी रोड के पास एक घायल अवस्था मे राष्ट्रीय पक्षी मोर पड़ा हुया था. तभी पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली बिना विलम्ब किये तत्काल पी आर वी वाहन 1184 से कमांडर निरंजन सिंह व पायलट त्रिभुवन प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे और घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को प्राथमिक उपचार के लिए धाता पशु अस्पताल भर्ती कराया पी आर वी 1184 द्वारा किये गए इस कार्य की आम जनमानस के द्वारा प्रसंशा की जा रही वही समाज के लिए एक अच्छा सन्देश भी हैँ.
