वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 08 अदद स्मार्टफोन बरामद।
फतेहपुर जिला के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना खागा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 485/25 धारा 316(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रचित विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल विश्वकर्मा निवासी मुराइन टोला थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर पास से 8 मोबाईल स्मार्ट फोन विभिन्न कंपनीयो के बरामद करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
